Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : खाना देने को लेकर विवाद के बाद भाई ने चलाई थी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत निर्मलनगर में गोली से घायल हुई मंगली मछुआ उर्फ गुड़िया के भाई रुपचंद मछुआ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रुपचंद की निशानदेही में घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है. पुछताछ में रुपचंद ने पुलिस को बताया कि वह देर शाम घर पहुंचा था जहां बहन मंगली से खाना मांगा. खाना देने को लेकर हुए विवाद में उसने गोली चला दी जो मंगली के गर्दन में जा लगी. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था. उसने पुलिस को बताया कि बस्ती के ही एक युवक ने उसे हथियार रखने को दिया था. गोली चलने के बाद खोखा हथियार में ही फंसा रह गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस हथियार देने वाले युवक की तलाश कर रही है. बता दे कि सोमवार देर शाम मंगली को उसके परिजनों ने गोली लगने के बाद इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया था. पुलिस को गुमराह करने के लिए परिजन घटना के बारे में अलग-अलग कहानी बना रहे थे पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने पुलिस को सारी बात बताई.

ये भी पढ़ें : Chakradharpur : श्री श्री शीतला मंदिर समिति इस साल भव्य रुप से आयोजित करेगी दुर्गा पूजा, नई कमिटी का गठन

Related Articles

Back to top button