JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: सरयू राय के खिलाफ मुखर हुए CM के करीबी रामबाबू, सोशल मीडिया पर हो रही बयानबाजी

Jamshedpur: जिले का पश्चिमी जमशेदपुर विधानसभा सीट पर हो रही सियासत शहर में आजकल चर्चा का विषय बन गया है. सीएम के करीबी रामबाबू तिवारी खुलकर सरयू राय के खिलाफ बोल रहे हैं.

दरअसल, अंदरूनी खबर आ रही है की रामबाबू तिवारी इस बार सरयू राय का टिकट काटने के प्रयास में हैं. क्योंकि सरयू राय मुखर हो कर जो बयान देते रहे हैं उससे रामबाबू काफी आहत हैं और इसे पार्टी विरोधी गतिविधि मानते है.

लिहाजा उनका मानना है की इससे पार्टी की साख जिले के अंदर कमजोर हो रही है और इसका असर चुनाव में दिख सकता है. रामबाबु का कहना है कि इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दे दी गयी है.

इतना ही नही रामबाबू तिवारी और सरयू राय के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर भी बयानबाजी चल रही है दोनों के समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ जमकर लिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- भोपालः गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव, 11 लोगों की मौत

क्या कहते हैं रामबाबू तिवारी

रामबाबू तिवारी का कहना है कि मंत्री सरयू राय से कोई मतभेद नहीं है. लेकिन पार्टी विरोधी बातों के कारण वे उनका विरोध कर रहे हैं. मंत्री सरयू राय संगठन के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी हमेशा बोलते आ रहे हैं.

रामबाबू तिवारी का आरोप है कि सरयू राय की सोच नकारात्मक हो चुकी है. उनके संबंध पार्टी कार्यकर्ताओं से भी अच्छे नहीं रहे हैं. वे हमेशा ठेकेदारों और दलालों से घिरे रहते हैं. जिसकी वजह से पार्टी की छवि खराब हो रही है.

इसे भी पढ़ें- हर तस्वीर कुछ कहती है… पीएम मोदी के साथ भाजपा विधायकों के साथ खड़े हैं कांग्रेस के सुखदेव भगत, बिट्टू सिंह और झाविमो के प्रकाश राम

क्या कहते हैं सरयू राय

इस मुद्दे पर सरयू राय का कहना है की इस प्रकार के लोगों के बयान से उन्हें कोई मतलब नहीं है. वो अपनी बात रख चुके हैं. ऐसे लोगों को नोटिस देना या लेना पार्टी का काम है. एसे बयानों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. सरयू राय ने कहा कि वे अपने कार्य के बल पर बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- प्रेम शाही मुंडा ने थामा #JVM का दामन, बाबूलाल ने कहा- पार्टी के लिए शुभ संकेत

लक्ष्मण गिलुआ ने क्या कहा

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने माना है कि जमशेदपुर में पार्टी का अंतर्कलह सतह पर दिखने लगा है. जिसकी शिकायत दोनों तरफ से आयी है. लेकिन सोशल मीडिया पर  कलह को लेकर बयानबाजी करना सही नहीं है.

पार्टी इसको गंभीरता से ले रही है और जांच के आदेश दिये हैं. रिपोर्ट आने के बाद ही कार्यवाई की जाएगी. भले ही पार्टी कलह को दूर कर ले लेकिन विवाद सीएम रघुवर दास के गृह क्षेत्र में होना वो भी चुनाव से पहले अच्छे संकेत नहीं हैं.

Related Articles

Back to top button