JharkhandRanchi

प्रेम शाही मुंडा ने थामा #JVM का दामन, बाबूलाल ने कहा- पार्टी के लिए शुभ संकेत

Ranchi : आदिवासी जन परिषद की ओर से रांची में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में परिषद के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झाविमो का दामन थामा.

समारोह में प्रेम शाही मुंडा के साथ-साथ वरीय उपाध्यक्ष अभय भुटकुंवर, रतन सिंह मुण्डा, उमेश लोहरा, भगीरथ मुण्डा, समदेव करमाली, शत्रुधन वेदिया, सिदाम मुण्डा, मधुसुधन मुण्डा, विजय बोदरा, शांति शवैंया, श्रवण लोहरा, अनिल मुण्डा, विष्णु मुण्डा अपने हजारों समर्थकों के साथ विधिवत झारखण्ड विकास मोर्चा में शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : #Dhulluतेरे कारण : बाघमारा विधायक के खिलाफ आजसू ने दिया धरना, कहा- ढुल्लू के इशारे पर सरकारी रास्ते को किया जा रहा था बंद

स्थानीय को मिलेगा हक

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, इस बार झाविमो को सरकार बनाने का मौका मिला तो स्वास्थ्य, शिक्षा पर कार्य करेंगे तथा खान-खनन में मालिकाना हक स्थानीय झारखण्ड वासियों को प्राप्त होगा.

मरांडी ने कहा, झाविमो में ऐसे वक्त पर आदिवासी जन परिषद के पदाधिकारी का शामिल होना शुभ संकेत है. कार्यक्रम को पूर्व मंत्री रामचन्द्र केशरी, छात्रपति शाही मुण्डा, झाविमो महिला अध्यक्ष शोभा यादव ने भी सम्बोधित किया.

इसे भी पढ़ें : #Newtrafficrules: कानून का उल्लंघन करते पकड़े गये कई वकील, वसूला गया जुर्माना

राजनीतिक शक्ति प्राप्त किये बिना स्थानीय नियोजन नीति नहीं

मौके पर प्रेम शाही मुण्डा ने कहा, जब तक राजनीतिक शक्ति प्राप्त नहीं कर लेते तब तक समाजिक जनमुद्दे जैसे- आदिवासी/मूलवासियों के हित में स्थानीय नियोजन नीति नहीं बन पायेगी.

बाबूलाल मरांडी अपने मुख्यमंत्रित्व काल में स्थानीय नियोजन नीति बनाने का प्रयास किया था. झाविमो की नीति सिद्धांत को आम लोगों तक हमें पहुंचाना है और सशक्त संगठन का निर्माण करना है.

बाबूलाल के नेतृत्व में ही विकास संभव

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अभय भुटकुंवर ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की नेतृत्व क्षमता से ही झारखण्ड का सर्वांगीण विकास सम्भव है.

झारखण्ड में नयी पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए बाबूलाल मरांडी ही इमान्दार सर्वोच्च नेतृत्वकर्ता हैं. हमें पुन: इन्हें राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपनी होगी तभी स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं का समाधान होगा.

इसे भी पढ़ें : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा मोर्चा की बैठक, कहा – रघुवर सरकार को विधानसभा चुनाव में सिखाएंगे सबक

Related Articles

Back to top button