JharkhandLead NewsRanchi

अगर आपके पास है B.Sc या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट, तो बीटेक के सेकंड ईयर में ले सकेंगे डायरेक्ट एडमिशन

Ranchi : अगर आप झारखंड के रहने वाले हैं और यहां के इंजीनियरिंग संस्थान से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लेना चाहते हैं, तो यह खबर केवल आपके लिए है. राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के बीटेक कोर्स के सेकंड ईयर में सीधे एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन निकाला गया है. इसे इंजीनियरिंग एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन लेटरल एंट्री 2022 नाम दिया गया है. इस टेस्ट को क्वालीफाई करने वाले स्टूडेंट्स बीटेक के सेकंड ईयर में डायरेक्ट एडमिशन ले सकेंगे.

ये भी पढ़े : PANCHAYAT ELECTION: पहले चरण के लिये आज से जमा ली जायेंगी बसें, 271 वाहनों की आवश्यकता

झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से यह लेटरल एंट्री टेस्ट लिया जाएगा. इस टेस्ट के जरिए झारखंड के सरकारी, गैर सरकारी और पीपीपी मोड में संचालित इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्नातक स्तरीय कोर्स के दूसरे वर्ष में डायरेक्ट एडमिशन लिया जा सकता है. झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड ने इस परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है.

बताते चलें कि लेटरल एंट्री के लिए आवेदक के पास 45 फ़ीसदी अंक के साथ डिप्लोमा इंजीनियरिंग का सर्टिफिकेट हो तो वह आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से 45 फीसदी अंक के साथ बीएससी की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. लेकिन ऐसे उम्मीदवार का 12वीं में गणित एक विषय के रूप में पढ़ा होना अनिवार्य होगा. इसके अतिरिक्त डिप्लोमा इन वोकेशनल कोर्स करने वाले भी आवेदन के योग्य होंगे. कोर्स के अंतिम वर्ष के स्टूडेंट भी एप्लीकेशन दे सकते हैं. लेकिन उन्हें ऐडमिशन काउंसलिंग के दौरान सर्टिफिकेट या मार्कशीट जमा करना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने पर अभिव्यक्ति की उम्मीदवारी को निरस्त किया जाएगा.

ये भी पढ़े :  जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव की तैयारियां पूरी, 17 से शुरु होगी प्रधान पद के नामांकन की प्रक्रिया

इस लेटरल एंट्री टेस्ट में शामिल होने के लिए 12 मई से 26 मई तक ऑनलाइन एप्लीकेशन दिए जा सकते हैं. एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. परीक्षा 26 जून को ली जाएगी. परीक्षा में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन होंगे. क्वेश्चन पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में होगी. परीक्षा ओएमआर बेस्ट होगी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रूपये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी कोटि की महिला उम्मीदवार को 450 रुपये देने होंगे. सभी कोटी के दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

Related Articles

Back to top button