JharkhandLead NewsRanchi

26 अप्रैल से शुरू होगी सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षा, एक क्लास में बैठेंगे केवल 18 छात्र

Ranchi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 26 अप्रैल से 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही दोनों ही बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है. बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर कुछ गाइड लाइन भी जारी किया गया है. बोर्ड परीक्षा के दूसरे टर्म में लगभग 34 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने जेडीयू का थामा दामन

रेगुलर स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड स्कूल से ले सकेंगे. वही निजी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड वेबसाइट cbse.gov.in से अपलोड कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से जो दिशा निर्देश जारी किये गये हैं. उसमें कहा गया है कि एक क्लास में 18 स्टूडेंट्स को ही बैठने की अनुमति होगी. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य हैं.
परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड की ओर से तीन लेवल पर वेरिफिकेशन होगी. प्रत्येक चरण पर सत्यापन अनिवार्य किया गया है. परीक्षा केंद्रों का पूरा कामकाज केंद्र अधीक्षक द्वारा ही संभाला जायेगा. जबकि यह काम आमतौर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ही करते थे.

सीबीएसई कक्षा 10 वीं-12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 दो घंटे की परीक्षा होगी जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा और 10:00 बजे तक बैठना होगा. परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10:00 बजे बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में किसी भी छात्र को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : रैश ड्राइविंग कर रहे थे युवक, दो बाइक को पुलिस ने पकड़ा, बाकी हुए फरार

छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका सुबह 10:00 बजे वितरित की जाएगी ताकि वे उत्तर पुस्तिकाओं को ध्यान से भर सकें और प्रश्न पत्र भी देख सकें. छात्र को 20 मिनट का पढ़ने का समय प्रदान किया जाएगा. परीक्षा हॉल में प्रवेश सीबीएसई रोल नंबर / प्रवेश पत्र दिखाने पर होगा, जिस पर उनके संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं और साथ ही उनके स्वयं के हस्ताक्षर भी हैं. बिना हस्ताक्षर प्रवेश पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और छात्रों को प्रवेश से रोका जा सकता है.

माता-पिता और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे उन निर्देशों को पढ़ें जो एडमिट कार्ड पर लिखे हैं. छात्रों द्वारा चुने गए विषयों की लिस्ट के साथ स्कूलों को प्रवेश पत्र प्रदान किए जाएंगे. फिर इन पर स्कूलों के प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे और छात्रों को सौंपे जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:पटना: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी, छात्रों को लगाया 35 करोड़ का चूना

Related Articles

Back to top button