National

पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा मामला : एसओजी ने एक आरोपी को भरतपुर से किया गिरफ्तार

New Delhi : राजस्थान में पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में नकल कराने और फर्जी उम्मीदवारों के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसओजी ने इस आरोपी को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश सिहाग के रूप में की गई है. जगदीश राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर था. जगदीश पर आरोप है कि उसने अपनी दो बहनों की जगह पर फर्जी उम्मीदवार बिठाया था. सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि जगदीश ने 15-15 लाख रुपये दिए हैं.

बता दें कि एसओजी ने इससे पहले भी नकल करने और फर्जी उम्मीदवार बिठाने के मामले में 15 ट्रेनी सब-इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार किया है. हैरानी की बात है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बैच का टॉपर भी है. एग्जाम शीट से साफ दिखता है की एक ही महिला वर्षा ने 2014 में खुद परीक्षा दी थी. फिर 2021 में 13 सितम्बर को बिन्दु बाला के नाम से झोटवाड़ा में परीक्षा दी. और दूसरे ही दिन 14th सितम्बर 2021 को भगवती बन के सोडाला से परीक्षा दी.

पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की कई टीमें इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ करने में लगी है. राज्य के अलग-अलग इलाकों में इस मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में जल्द ही कई और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है.

 

Related Articles

Back to top button