Bihar

गया जंक्शन में रेल यात्री के बैग से मिला 17 लाख कैश

Gaya : गया जंक्शन में ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री के पास से 17 लाख से ज्यादा कैश बुधवार को बरामद किया गया है. इस मामले में 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ की टीम ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी है. बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति गया जिला के रहनेवाले हैं. जो गया जंक्शन में दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आये थे. दोनों व्यक्ति के हाथ में भारी बैग देख कर आरपीएफ की टीम को संदेह हुआ.

जिसके बाद बैग की तलाशी ली गयी. जिसमें 17 लाख से अधिक कैश बरामद किया गया. फिलहाल, रेल पुलिस और आयकर विभाग की टीम दोनों व्यक्ति से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें:IT Raid : खनन घोटाले को लेकर जमशेदपुर के कारोबारी सज्जन नरेडी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

Related Articles

Back to top button