
Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महानन्द बस्ती, मण्डल बस्ती समेत कई क्षेत्रों का दौरा किया. दौरा के क्रम में विधायक ने वहां की मूलभूत समस्याओं को जाना. वे घूम-घूमकर लोगों से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकरी ले रहे थे.
वैसे इस क्षेत्र में स्थित टाटा मोटर्स कंपनी के दीवार से सटे मुख्य सड़क में इन दिनों गड्ढे बन गए हैं. जिनमें आए दिन पानी जमा रहता है. पानी जमा रहने के कारण सड़क दुर्घटना भी होती रहती है. वहीं बस्ती इलाकों में नाला, चापाकल आदि की भी समस्याएं हैं, जिनका निरीक्षण विधायक सरयू राय ने किया. उन्होंने कहा कि कंपनी के सटे इलाकों में कंपनी की जिम्मेदारी बनती है कि वो सड़क को दुरुस्त करें, इस विषय में जिले के उपायुक्त को अवगत करवाया जायेगा एवं सड़क से लेकर बाकी तमाम समस्याओं को जल्द दूर किया जायेगा.
ये भी पढ़ें: BIG NEWS: झारखंड में सरकारी कर्मियों के प्रमोशन पर लगी रोक हटी




