Bihar

पटना में कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश, आरोपी युवक गिरफ्तार

Patna: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली इलाके में स्थिति एक निजी कोचिंग में एक सनकी युवक ने निजी कोचिंग (श्री श्याम इन्फोटेक) के डायरेक्टर पर जानलेवा हमला किया. साथ ही कोचिंग में तो ड़फोड़ और आग लगाने की भी कोशिश की. वही बीच बचाब करने आये छात्रों पर भी उसने हमला की. घटना में कई छात्र भी घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सनकी युवक को हिरासत में लिया और उससे कड़ी पूछताछ में जुट गई. इस घटना के बाद लोगो की भीड़ लग गई.

हालांकि युवक ने किस कारण हमला किया गया, अभी तक स्पष्ट नही हो सका है. फिलहाल पुलिस घटना की पुष्टि के लिए कोचिंग संस्थान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल पर हमला, BJP और TMC कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, देखें VIDEO

Related Articles

Back to top button