
Giridih : सुहाग की लंबी आयु की कामना का पर्व करवा चौथ गुरुवार को गिरिडीह में सुहागिनों ने पूरे धूमधाम और उत्साह के बीच मनाया. इस दौरान सारी सुहागिनें एक साथ जुटीं. सुहाग की लंबी आयु के लिए माता पार्वती और भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा. सोलह श्रृंगार के बीच सुहागिनों ने माता पार्वती और भगवान शिव का आराधना की. विधि विधान के साथ सुहागिनें इस दौरान शहर की सुषमा अरोड़ा के घर जुटीं. जहां सुहागिनों ने पूजा की थाली को बीच में रख कर सारे विधान किये.

इसके बाद करवा चौथ से जुड़े कई प्रचलित लोकगीत गुनगुनाये और पूजा की थाली का परिक्रमा की. निर्जला उपवास के बीच सुहागिनों ने मौके पर सारे विधान पूरे करने के बाद घरों में पति के हाथों जल पीकर पर्व का पारण किया. इससे पहले अहले सुबह सुहागिनों ने अपनी सास के हाथों सरगी ग्रहण की और सारा दिन निर्जला उपवास कर पूजा की तैयारी में जुटी रहीं. मौके पर करवा चौथ की पूजा में ईशा वाधवा, सिमर अरोड़ा, स्वेता पल्लवी, सिम्मी छबड़ा, जशवीर सलूजा, सोनिया वाधवा समेत कई सुहागिनें शामिल हुईं.
इसे भी पढ़ें – रांची: जमीन खरीद बिक्री मामले में मनी लांड्रिंग की तलाश करेगी ईडी



