
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा में गांव के एक प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगा कर जान दे दी. युवक जयदेव महतो (20) और युवती श्यामली गोराई (17) का शव गांव से कुछ दूरी पर पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला. घटना की सूचना पाकर पटमदा डीएसपी सुमित कुमार, इंस्पेक्टर हीरालाल महतो, थाना प्रभारी शंकर लकड़ा घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें – लौहनगरी की सरोनी रॉय ऑस्ट्रेलियन फिल्म इंडस्ट्री में मचा रही धमाल
रिश्ते के खिलाफ थे परिवारवाले, सुसाइड नोट में कहा- अब कोई अलग नहीं कर सकता
बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइट नोट, मोबाइल, रस्सी, कलम आदि बरामद किया गया है. नोट में जयदेव ने लिखा है कि दोनों ने शादी कर ली है. अब उन्हें कोई अलग नहीं कर सकता. दोनों अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. जयदेव के जीजा गोविंद ने बताया कि जयदेव बीए का छात्र था और श्यामली इंटर की छात्रा थी. कुछ दिन पहले ही जयदेव ने घर पर श्यामली के बारे में घर पर बताया था, पर घर वालों ने शादी से मना कर दिया था. गुरुवार की रात से ही जयदेव घर से गायब था. घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला. सुबह खबर मिली कि उसका शव पेड़ से लटका हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. श्यामली गोराई इंटर द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि युवक जयदेव महतो डिग्री कॉलेज जल्ला का पार्ट वन का छात्र है.
इसे भी पढ़ें – पटना : ब्वॉयफ्रेंड संग होटल में पी रही थी शराब, पुलिस के आते ही लड़का हुआ फरार




