
jamshedpur : बिस्टुपुर के अलकोर होटल में जेएन टाटा आइकन अवॉर्ड्स एवं आईकॉनिक फैशन रनवे का आयोजन किया गया.इस फैशन शो का आयोजन यूवी इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट ने किया. इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड के अलग-अलग जगहों से काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया.फाइन आर्ट्स प्रतियोगिता में चक्रधरपुर से रोहित एकेडमी के 5 बच्चों ने हिस्सा लिया. साथ ही विजेता भी रहे. चक्रधरपुर से जूनियर गर्ल्स ग्रुप की नवनीत कौर विजेता एवं मैत्री बसाक उपविजेता रही.वही बॉयज ग्रुप में राजवीर सोनी विजेता बने.साथ ही अनाया मिश्रा एवं ऋषि ठाकुर ने भी अपनी बेहतरीन प्रदर्शन कर चक्रधरपुर शहर का नाम रोशन किया. इस कार्यक्रम में बतौर जज गुलशन बानो, ग्लैमरस मिस इंडिया प्रीति कोचर, दीपक बनर्जी के साथ कार्यक्रम की संचालिका उर्मी साल्वे एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रहे. शहर लौटने के बाद झामुमो नेता सह ढिशोम गुरु आशीर्वाद योजना का अध्यक्ष सन्नी उरांव, समाजसेवी नीतू साहू ने विजेताओं को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका हौसला बढ़ाते हुए उनका स्वागत किया. इस दौरान रणविजय कुमार, प्रतिभा विकास, अभिषेक साहू, कुंदन भट्टराई, दुर्गा प्रसाद एवं फाइन आर्ट्स एकेडमी के संचालक रोहित दास आदि लोगोंं ने उपस्थित होकर बच्चों का स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया.




