
Jamshedpur: नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपने नए छात्रों के लिए ‘परिचय 2022’ नाम से एक वार्षिक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया.इस कार्यक्रम में नए छात्रों का स्वागत किया गया.डीन एकेडेमिक्स डी सोम ने छात्रों को विश्वविद्यालय के नियम -कानून से अवगत कराया और साथ ही शपथ भी दिलाई. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के कानून मंत्रालय के प्रधान सचिव नलिन कुमार, विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंघभूम प्रभात कुमार एवं विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के संयोजक तेज नारायण सिंह उपस्थित थे. साथ ही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति जीसी नंदा, एवं रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह भी मौजूद थे.
अपने सम्बोधन में किसने, क्या कहा
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने अपने नए छात्रों से संबोधन के दौरान कहा कि उन्हें अकादमिक के लिए जैसाी भी ज़रूरत होगी पूरी की जाएगी. साथ ही कहा कि इस विश्विद्यालय में रैगिंग की कोई भी प्रथा नहीं है. अगर किसी भी छात्र को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वे सीधे रजिस्ट्रार के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसी दौरान प्रो वाईस चांसलर और वाइस चांसलर ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को बताया. कहा कि नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी साथ ही साथ उनकी मदद के लिए यहां हर एक विषय के शिक्षक की उपलब्धि भी कराई जाएगी. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए यह कहा कि अपने समय का सदुपयोग करें. जो छात्र तीन वर्ष एवं पांच वर्ष के लिए इस विश्विद्यालय में हैं वे यहां के पुस्तकालय के साथ ही खेल अकादमिक का सदुपयोग करें और अपने विषय में अव्व्ल प्रदर्शन करें.
मुख्य अतिथि ने कही ये बात
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नलिन ने छात्रों के संबोधन में कहा कि अपने समय का सदुपयोग कर अपने माता-पिता, विश्विद्यालय और साथ ही राष्ट्र के निर्माण के लिए अपना योगदान दीजिए. नलिन कुमार ने बच्चों को विश्वविद्यालय के समय अवधि का महत्व बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का ये तीन या पांच साल आपलोगों के पेशेवर जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि वे हमेशा गुणवत्ता को महत्व देते हैं. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम प्रभात कुमार का संबोधन छात्रों के लिए काफ़ी प्रभावशाली रहा. इस कार्यक्रम में लगभग 1500-1600 नए प्रवेशित छात्र एवं उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें:एजुकेशनल टूर के लिए बीएयू के 49 विद्यार्थी बेंगलुरु रवाना




