Crime NewsJamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर : बागबेड़ा में अखिलेश गिरोह के कन्हैया और मोनू के बीच जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, पथराव

Jamshedpur :  बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिदो कान्हू मैदान मैदान के समीप अखिलेश सिंह गिरोह के कन्हैया सिंह और विजय कुमार उर्फ मोनू के बीच जमीन विवाद में गुरुवार की देर ताबड़तोड़ रात फायरिंग हुई. साथ ही दोनों ओर से पथराव भी हुआ. हालांकि किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आयी है. बताया जाता है कि करीब पांच से छह राउंड फायरिंग हुई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके से कन्हैया सिंह की स्कोर्पियो और खोखा बरामद किया है.

घटनास्थल पर पड़ा खोखा.

बता दें कि सिदो कान्हू मैदान बागबेड़ा थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित है. घटना के बाद मोनू कुमार ने बागबेड़ा थाना पहुंचकर कन्हैया सिंह पर फायरिंग करने का आरोप लगाया. इस बीच घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कन्हैया सिंह की स्कोर्पियो संख्या-जेएच05सीपी-2274 जब्त कर थाना लाई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे लेकर मोनू के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. मोनू का कहना है कि उसकी सास शीला देवी की जमीन पर कन्हैया सिंह कब्जा करना चाहता है. इसी को लेकर उसने सहयोगियों के साथ मिलकर फायरिंग और पथराव की घटना को अंजाम दिया. दूसरी ओर कन्हैया सिंह का कहना है कि उसने मोनू के साला से साल भर पहले जमीन खरीदी है. फिर भी वे लोग जमीन देने से इंकार कर रहे हैं. गुरुवार की देर रात बिस्टुपुर से एक पार्टी से लौटने के बाद मोनू की सास से वे लोग जमीन को लेकर बात करने गये थे, उसी दौरान मोनू ने उन पर फायरिंग की. इस वजह से कार छोड़कर वहां से निकल भागे. फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है. मामले की जांच के बाद ही उससे जुड़ी सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : मानगो में दो पक्षों में भिड़ंत में तीन लोग घायल, पिस्टल के बट से हमले का आरोप, अस्पताल में भी हुआ हंगामा

Related Articles

Back to top button