
Jamshedpur : कोरोना संक्रमणकाल में एमजीएम अस्पताल में काम पर डटे रहनेवाले होमगार्ड के 87 जवानों ने अस्पताल अधीक्षक अरुण कुमार से मिलकर प्रोत्साहन राशि दिये जाने की मांग की है. इसे लेकर उन्होंने अधीक्षक को एक पत्र भी सौंपा, जिसे उन्होंने निगरानी कमेटी को प्रेषित करने की बात कही. बता दें कि झारखंड सरकार ने कोरोना संक्रमणकाल मे कार्य करनेवाले सरकारी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी. इसके तहत स्थाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन अस्थाई एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को अब तक प्रोत्साहन राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसे लेकर एमजीएम अस्पताल के अस्थाई और आउटसोर्सिंग कर्मचारी कई बार आंदोलन का रवैया भी अख्तियार कर चुके हैं. फिलहाल अस्पताल अधीक्षक के आश्वासन से उनमें खुशी का माहौल देखा गया.
इसे भी पढ़ें – मणिपाल मेडिकल कॉलेज में काम करनेवाली महिला से छेड़खानी, सुपरवाइजर पर कार्रवाई की मांग




