
Ghatshila : झारखंड मुक्ति मोर्चा मुसाबनी प्रखंड कार्यलय में सोमवार को विधायक रामदास सोरेन के सौजन्य से पहली बार बॉडी एनालाइजर 14G एवं सेटेलाइट पद्धति द्वारा नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. उक्त निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में कोलकाता के दिशा हर्बल के डॉक्टर एवं उनकी टीम मौजूद रही. उक्त शिविर के दौरान कई लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. साथ ही निःशुल्क परामर्श एवं दवाईयां भी प्रदान की गयी.
इस दौरान डॉक्टरों की टीम का स्वागत मुसाबनी झामुमो प्रखंड कमिटी ने किया. डॉक्टर बीके विश्वास एवं डॉक्टर झरना पाल का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन व झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य शंकर चंंद्र हेंब्रम ने उन्हें बधाई दी. मौके पर दिनेश हर्बल के सीइओ डॉक्टर दिलीप कुमार भौमिक, डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन, मुसाबनी प्रखंड सचिव सोमाय सोरेन, घाटशिला झामुमो के वरिष्ठ नेता काजल डॉन, झामुमो जिला सदस्य झुमरू खान, जोगो पातर, जादू नाथ मार्डी, विक्रम मुर्मू, शुरू सोरेन, फागुलाल किस्कू, बाबूलाल हेंब्रम आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में 120 ग्राम गांजा के साथ त्रिलोचन गिरफ्तार




