Education & CareerJamshedpurJharkhand

छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल बंद होने से छात्र- छात्राएं परेशान, AIDSO ने सौंपा मांगों का पुलिंदा

Jamshedpur: छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल बंद कर दिये जाने से छात्र -छात्राएं परेशानी झेलने को मजबूर हैं. इसके साथ ही अन्य समस्याएं भी परेशानी का सबब बनी हैं. इन समस्याओं के समाधान के लिए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (एडसो) सामने आया है. संगठन ने जिले के आला प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है. संगठन की पूर्वी सिंहभूम जिला की ओर से कल्याण विभाग को जिला सचिव सोनी सिंह गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को ज्ञापन सौंपा गया. जिला सचिव सोनी सेनगुप्ता ने कहा कि बीएड की तीसरी लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया अभी चल रही है.साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है. लेकिन छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल को बंद कर दिया गया है. इसे पुनः शुरू किया जाना जरूरी है.

ये रखी मांगें

1.छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल को पुनः चालू कराया जाए.
2. बहुत सारे छात्र- छात्राओंं का छात्रवृत्ति फॉर्म बिना समय दिए ही रिजेक्ट कर दिया गया है. उन सभी छात्र- छात्राओं को फॉर्म एडिट करने का ऑप्शन दिया जाए.
3.वर्ष 2020-21 की छात्रवृत्ति का भुगतान जल्द से जल्द किया जाये.

मिला सकारात्मक पहल का आश्वासन

संगठन के प्रतिनिधिमंडल को कल्याण विभाग की ओर से सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया गया. ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पूजा कुमारी,सावित्री महतो,ममता मंडल,निशा तिर्की,प्रिया डे,मोहिनी महतो सहित दर्जनों छात्राएं शामिल थीं.

यह भी पढें-जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी के गोलचक्कर पर लगी यह कलाकृति है आकर्षण का केंद्र, जानिये किसने बनाया है इसे

Related Articles

Back to top button