JamshedpurJharkhand

स्वास्‍थ्‍य विभाग में शीघ्र बम्पर भर्ती : रघुवर दास

Jamshedpur :  बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग में बम्पर भर्ती करते हुए 9000 कर्मचारियों की बहाली की जाएगी. जिससे ढांचागत कमियों को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी. झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत ही काम करना है. स्टाफ की कमी है, जिसे दूर करने के लिए काम हो रहा है. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ये बातें सोमवार को सिदगोड़ा स्थित सोन मंडप में पत्रकारों से कहीं. देवघर के कांवरियों से संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल राज्य सरकार का ध्यान रिम्स पर है. इसके बाद एमजीएम समेत राज्य के बड़े सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने पर काम किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- बिहार के शेल्टर होम एक सिंडिकेट से चलते हैं, ब्रजेश ठाकुर उसका एक मोहरा है

एमजीएम को दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

सरकारी अस्पताल में ज्यादातर गरीब लोग ही आते हैं, इसलिए यह जरूरी है कि उन्हें आसानी से बेहतर इलाज की सुविधा मिले. अगली बार वे जमशेदपुर आएंगे तो एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण करेंगे. इससे पहले स्वास्थ्य सचिव निधि खरे अस्पताल का दौरा कर चुकी हैं. उनसे भी एमजीएम को लेकर बात होती रहती हैं. उनका ध्यान एमजीएम पर है, वे इसकी व्यवस्था दुरुस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

इसे भी पढ़ें-12 घंटे में निजी खर्च से करुंगा बेलडाही डैम का जीर्णोद्धार : अभिमन्यु सिंह

देवघर में जैसी व्यवस्था है, वैसी ही सुविधा काशी में भी हो

मुख्यमंत्री ने बताया कि झारखंड में धार्मिक कोरीडोर बनाने का काम चल रहा है, जिस पर करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे. पारसनाथ, देवघर, बासुकीनाथ, रजरप्पा समेत राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थल इस कोरीडोर से जुड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि सावन में देवघर के लिए जैसी व्यवस्था की गई है, वैसी ही सुविधा काशी में भी हो, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करेंगे. बाद में भी मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थस्थल है, वहां भी आम श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था होनी चाहिए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button