JharkhandRanchi

जी 20 सम्मेलन की अध्यक्षता का तीन दिवसीय गौरव उत्सव शुरू, पहले दिन हुई कई प्रतियोगितायें

Ranchi : आकाशवाणी रांची और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंआज रांची आकाशवाणी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया. समारोह का उद्घाटन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने किया. इस मौके पर डॉ शांडिल्य ने देश के विकास के बारे में, जी 20 सम्मेलन की अध्यक्षता के बारे में मैं और अपनी माटी अपने देश के बारे में अपने विचार रखे.
छात्रों की रचनाशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए इस अवसर पर देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिता और आशु भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई. आशुभाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर छात्रों ने अपने विचार रखे. आशु भाषण प्रतियोगिता के निर्णायको मंडली में डॉ कमल कुमार बोस, कुमार संजय और अनिल किशोर सहाय शामिल थे.

गीत संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इसके बाद देशभक्ति गीतों की एक मधुर गीतों की प्रतियोगिता हुई और यह प्रतियोगिता सोलो और ग्रुप दो तरह के कार्यक्रमों में बटी हुई थी. सोलो कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बहुत सारे देश भक्ति गीत गाए. सभी ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया ग्रुप सॉन्ग के गीतों को भी अतिथियों ने बहुत पसंद किया. इस कार्यक्रम का समापन श आनंद प्रकाश सिंह ए डी ई आकाशवाणी रांची के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ नमिता सिंह,हिंदी विभाग के जिन्दर सिंह मुंडा, अंग्रेजी विभाग के डॉ विनय भरत और परफॉर्मिंग आर्ट्स विभाग की डॉ गीतांजलि सिंह ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. आकाशवाणी रांची के सभी कर्मी मौजूद थे. इस अवसर पर सुश्री मृणालिनी अखौरी तथा रजत आनंद ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम का संचालन राजश्री प्रसाद ने किया.

Related Articles

Back to top button