
Jamshedpur : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर-एक स्थित एएन सिंह संस्थान में डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह की 132वीं जयंती मनायी गयी. इस मौके पर अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया. मौके पर संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सीएसपी सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे. सबों ने डॉ अनुग्रह नारायण सिंह को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया.
अपने संबोधन में संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि अनुग्रह बाबू का जन्म बिहार के औरंगाबाद जिले मैं 18 जून 1887 को हुआ था. अनुग्रह बाबू बिहार विभूति के नाम से संयुक्त बिहार जाने जाते हैं. वे वर्ष 1946 से 1957 तक संयुक्त बिहार के उपमुख्यमंत्री सह प्रथम वित्त मंत्री रहें. उनका सरल परोपकारी और दरपो दीप्ति शख्सियत बिहार के जन गण मन पर अधिकार किये हुए था. वे स्वाधीनता संग्राम के महान नायकों में से एक थे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय अनुयायी थे. वे महात्मा गांधी और देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के साथ चंपारण सत्याग्रह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में से एक थे. उन्होंने संयुक्त बिहार को सजाने और संवारने में अपनी अपनी जिंदगी न्योछावर कर दी.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : एमजीएम अस्पताल में गर्भवती महिला से छेड़खानी कर रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर पीटा




