
Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल परिसर में अपने पति के साथ इलाज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में अस्पताल में मौजूद होमगार्ड के जवानों ने युवक को पकड़कर साकची पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि मामले को लेकर थाने में अबतक कोई शिकायत नहीं की गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला गर्भवती है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. महिला को अकेला पाकर छायानगर का एक युवक नशे की हालात में महिला के पास गया और महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगते हुए छेड़खानी करने लगा. महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग एकजुट हुए और युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : विवेक विद्यालय में अंतर हाउस क्विज व अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन




