JamshedpurJharkhandNEWS

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव एक्शन में, साकची बाजार में वाहनों की इंट्री बंद करने की तैयारी, अब पैदल ही करें खरीददारी

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव इन दिनों एक्शन में दिख रही है. बीते दिनों ही उपायुक्त ने स्ट्रेट माइल रोड में संजय मार्केट के पास से अतिक्रमण हटवाया था. अब उपायुक्त साकची बाजार में वाहनों की इंट्री बंद करने की भी तैयारी कर रही है. रविवार को उपायुक्त विजया जाधव, एडीएम लॉ एंड आर्डर एनके लाल, जेएनएसी के सिटी मैनेजर रवि भारती और साकची थाना प्रभारी के अलावा अन्य अधिकारी साकची बाजार पहुंचे और मुआयना किया. उपायुक्त विजया जाधव ने बताया कि बाजार में आने-जाने के लिए कई रास्ते मौजूद है. इन रास्तों में कई वाहन घुस जाते है जिससे खरीददारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं अब त्योहारी सीजन की भी शुरुआत हो रही है. अब बाजार में आने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होगा. अब बाजार में कोई भी वाहन लेकर नहीं जा पाएगा. इसको लेकर सभी रास्तों में बैरिकेडिंग की जाएगी. लोग अपने वाहन को आस-पास बने पार्किंग स्थल पर लगाएंगे और पैदल ही बाजार में खरीददारी करने के लिए जाऐंगे. जेएनएसी की ओर से पार्किंग स्थल का चयन किया जाएगा ताकि लोग अपने वाहनों को उक्त स्थल पर पार्क किया जा सके.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur Politics: बोड़ाम में झामुमो का कार्यकर्ता मिलन समारोह, आजसू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु महतो समर्थकों संग पार्टी में शामिल

Related Articles

Back to top button