ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

ISC 12 th 2022 Result: रेलवे इंग्लिश मीडियम स्कूल चक्रधरपुर का परिणाम शत प्रतिशत, नजीर अनवर बने विद्यालय टॉपर

Chakradharpur: आईसीएसई 2वीं साइंस में दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर इंग्लिश मीडियम स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत होने पर विद्यालय में शिक्षक शिक्षिका और छात्रों में हर्ष व्यक्त है. विद्यालय के 25 छात्रों ने परीक्षा दी. सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें नजीर अनवर ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है जबकि अफिया परवीन 94 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय और विवेक प्रसाद 92.5 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल का तृतीय टॉपर बना. अभिषेक महतो ने 91.5 प्रतिशत अंक लाकर चतुर्थ , 91.2 प्रतिशत अंक लाकर मृणाल महतो पांचवा , 91 प्रतिशत अंक लाकर आशुतोष यादव छठवां, 89.7 प्रतिशत अंक लाकर प्रब्जोट कौर सातवां, 88.5 प्रतिशत अंक लाकर अनवेसा सिन्हा आठवां, 87.7 प्रतिशत अंक लाकर लिशा महतो व रोहन सोय संयुक्त रूप से नौंवा स्थान प्राप्त किया. 86.2 प्रतिशत अंक लाकर विवेक कुमार यादव दसवां स्थान पर अपना नाम दर्ज किया. स्कूल में 6 विद्यार्थी ने 90% अंक प्राप्त किए हैं. 10 विद्यार्थी 80%, 7 विद्यार्थी 70% एवं 2 विद्यार्थी 60% अंकों के साथ सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

ये भी पढ़ें- Toppers Talk : प्रेशर में कभी पढ़ाई नहीं की, नंबरों की रेस में कोई रुचि नहीं, बाइक-कार चलाना पसंद है और फिटनेस लवर हूं

Related Articles

Back to top button