JamshedpurJharkhand

#Jamshedpur: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी स्थित दलमा पहाड़ के जंगल में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव रविवार को बरामद हुआ.

आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

सीमा क्षेत्र को लेकर उलझी रही दो थानों की पुलिस

स्थानीय लोगों ने उलीडीह पुलिस को सूचना दी कि एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. रिपीट कॉलोनी के पास ही स्थित जंगल से शव होने की जानकारी मिलने के बाद पहले एमजीएम थाना की पुलिस वहां पहुंची.

लेकिन वहां यह मालूम चला कि वह इलाका एमजीएम थाना क्षेत्र का नहीं है बल्कि उलीडीह थाना का है. इसके बाद पुलिस ने शव को नहीं उतारा. इसके बाद उलीडीह पुलिस को सूचना दी गयी.

इस बीच दोनों ही थानों की पुलिस के बीच सीमा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया. काफी देर के बाद वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उलीडीह पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : पलामू : फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला एक गया जेल, दूसरे की तलाश तेज, मोबाइल जब्त

होती है अड्डेबाजी

स्थानीय लोगों से पुलिस को जानकारी मिली है कि वहां अक्सर लोगों की अड्डेबाजी होती है. जहां शव मिला वहां पानी की तीन बोतलें और ग्लास के अलावा कई अन्य सामान बरामद किये गये. पुलिस मामले की जांच कर ही है.

इसे भी पढ़ें : लोगों के हंगामे के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन- रातू रोड कब्रिस्तान में नहीं दफनाया जायेगा कोरोना मरीज का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button