
Palamu : सोशल मीडिया पर भड़काउ पोस्ट के आरोप में लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पलामू जिले के दो अलग थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गयी. एक आरोपी के खिलाफ जहां मामला दर्ज किया गया, वहीं एक को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया. दूसरे आरोपी की तलाश तेज है. फिलहाल उसका लोकेशन दिल्ली में सामने आया है.
इसे भी पढ़ेंः पंजाब: पुलिस टीम पर हमला करने और ASI के हाथ काटने के मामले में सात गिरफ्तार
हैदरनगर का युवक गया जेल
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को हैदरनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेदिनीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया है. हैदरनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि सुधीर कुमार नामक फेसबुक अकांउंट से लगातार एक धर्म विषेश की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला पोस्ट किया जा रहा है.
इस पर हुसैनाबाद एसडीपीओ विजय कुमार ने एक टीम का गठन कर मामले की गहन छानबीन कराई. छानबीन में आरोप सिद्ध होने व युवक को चिन्हित कर हुसैनाबाद व हैदरनगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवरी खुर्द गांव से आरोपी सुधीर कुमार को गिरफतार कर लिया गया.
पुलिस ने की तस्दीक
युवक के द्वारा जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा था, उसे भी बरामद कर लिया गया है. थाना प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद व एसआई निर्भय कुमार ने बताया कि इस मामले में हैदरनगर थाना में कांड संख्या 42 /20 भादवि की धारा 188, 153 (ए) व 295 (ए) के तहत केस अंकित कर न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर केन्द्रीय कारागार भेज दिया गया है.
उन्होंने कहा कि एक धर्म विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक संदेश पोस्ट युवक करता था. एसडीपीओ विजय कुमार के समक्ष सुधीर कुमार ने स्वीकार किया है कि जिन संदेशों को लेकर उसकी गिरफतारी हुई है, उसी ने किया है.
एसडीपीओ ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के दौर में खासकर युवा वर्ग संयम व धैर्य खोकर एंड्रायड मोबाईल का दुरुपयोग कर अर्नगल संदेश पोस्ट करते हैं. उन्हें बार बार पुलिस प्रसाषन की ओर से चेतावनी दी जाती है. बावजूद इसके जो लोग नहीं सुधरेंगे, उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने कहा कि सोषल मीडिया पर पुलिस प्रषासन की पैनी नजर है. अपत्तिजनक पोस्ट करने वाले किसी जाति धर्म ,समुदाय के होंगे, उनपर कार्रवाई की जायेगी.उन्होंने क्षेत्र के सुवाओं से एक बार फिर अपील की है कि वह ऐसा पोस्ट न करें, जिससे किसी धर्म के लोगों की धार्मिक भावना को ठेस लगती है.
हरिहरगंज में मामला दर्ज
इधर, हरिहरगंज पुलिस ने एक समुदाय विशेष के विरूद्ध फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में अररूआ खुर्द गांव निवासी मो जमील के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मो जमील के नाम से फेसबुक एकाउंट पर 5 व 7 अप्रैल 2020 को एक खास समुदाय के विरूद्ध दो अलग-अलग मैसेज पोस्ट किया गया था.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिहरगंज पुनि सह थाना प्रभारी दीपक कुमार, सअनि उमर खान आदि ने जांच की और पोस्ट को किसी खास धर्म की भावना को आहत करने वाला पाया. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि युवक के खिलाफ धारा 188/295 (।)/153 (।) भादवी के तहत मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः चिंताजनकः विश्व बैंक का अनुमान, चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर सिर्फ 1.5-2.8 प्रतिशत रहेगी




