Corona_UpdatesJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR CORONA UPDATE : बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, फिर एक की मौत, जिलेभर में 15 नये मरीज मिले

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. शनिवार को कोरोना से एक 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. वह सोनारी क्षेत्र के रहनेवाले थे. उन्हें ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया था. उसी क्रम में वृद्ध ने दम तोड़ दिया. इससे चार दिन पहले सोनारी की ही एक 92 वर्षीय वृद्धा की कोरोना से मौत हो चुकी है. बात कोरोना की चौथी लहर की करें तो बीते 28 मई को भी एक मौत हुई थी.

टेल्को समेत अन्य क्षेत्रों में मिले नये मरीज
इधर शनिवार को जिलेभर में कोरोना के कुल 15 नए मरीज मिले हैं. इसमें टेल्को के चार मरीजों के अलावा साकची, बारीडीह और कदमा के दो-दो नये मरीज शामिल हैं. इसके अलावा गोविंदपुर, बिष्टुपुर, सोनारी और मुसाबनी में एक-एक नया मरीज मिला है. वहीं, कोरोना का एक मरीज दूसरे जिले का है.

12 मरीजों ने दी कोरोना को मात
इधर 12 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है. उसके बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है. ताकि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इसके संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR RURAL : चाकुलिया में विधायक समीर महंती ने किया फुटबॉल टू्र्नामेंट का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button