
Jamshedpur : एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की शनिवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. महाविद्यालय का कायाकल्प होगा. सायकिल स्टैंड, बाउंड्री वाल की मरम्मत, दो बड़े कमरे का निर्माण, वाॅलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, तीन गार्डन, हेल्प डेस्क, खुला स्टेज, ऑडिटोरियम में फाल्स सेलिंग, स्पोर्ट्स, कल्चर हेतु सामग्री की खरीदारी, कम्युटर, लैपटॉप, टेबल-चेयर आदि की खरीदारी पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने स्वीकृति दी. बैठक में सदस्य बिमल जालान ने बीबीए के छात्रों के लिए अपने स्तर से पांच कंप्यूटर देने की घोषणा की। म्यूजिक, स्पोर्ट्स शिक्षक के लिए प्रस्ताव भेजने पर विचार किया गया तथा उपयोगी एमओयू करने पर सहमति बनी. डॉ एसपी शुक्ला ने सप्ताह में एक दिन निशुल्क स्पोकन क्लास लेने की इच्छा जताई, जिसे सभी ने सराहा. सदस्य हसन इमाम मलिक ने स्पोर्ट्स हेतु बनने वाले ग्राउंड में हरसंभव मदद करने की बात कही. इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रो सुसारी हेम्बरम, मेम्बर सचिव डॉ अशोक कुमार झा, पूर्व प्राचार्य डॉ अमर सिंह, डॉ एसपी शुक्ला, एलमुनायी अध्यक्ष बिमल जालान. स्पोर्ट्स जगत से हसन इमाम मलिक, झारखंड फ़िल्म उद्योग के नंद कुमार सिंह, एनएमएल के वरिष्ठ वैज्ञानिक मनीष कुमार झा, समन्वयक प्रो विनय कुमार गुप्ता, डॉ अजेय वर्मा, प्रो बिंनोद कुमार, प्रो अरविंद पंडित, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, सौरभ वर्मा व मिहिर डे आदि उपस्थित थे.




