
Ranchi: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकेडमी की ओर से रांची के संत जोसेफ क्लब में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर इमा के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोटृा ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की. कहा की क्रिसमस आशा व आनंद का त्योहार है. जिसे इमा परिवार सालों से मना रहा है. इस मौरे पर बच्चों ने क्रिसमस नाटक प्रस्तुत किया. जिसमें यीशु मसीह के जन्म के समय की घटनाओं को जीवंत किया. नाटक में शीतल चंद्रा, ए राज, नीलम प्रसाद, निमिशा बोदरा, सारांश कुमार, करणवीर रॉय, मंतशा, इरफान, एंजेलिना किस्पोटृा ने हिस्सा लिया. मौके पर सेंसाइ अनिल किस्पोटृा, राकेश तिर्की, श्वेता हेंब्रम, कुंदन उरांव, विवेक खालखो, विकाश रोशन, हिम सागर और कोमल कुमारी समेत कई लोग मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




