
Abinash Mishra
Jamshedpur : राज्य के मुखिया रघुवर दास ने श्रमिकों के निबंधन के लिए 25 सितंबर से श्रमशक्ति अभियान की शुरुआत की है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. इस अभियान के जरिये राज्य के अंसगठित क्षेत्र के मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा ताकि उन्हें सरकारी योजनाओ का लाभ मिल सके.
आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में बुधवार को तामझाम के साथ कार्यक्रम का उदघाटन हुआ लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया और मजदूरों में असमंजस दिखा. श्रमिकों को मंच पर पगड़ी पहनाकर सम्मान तो दिया गया लेकिन बाद में वे ही श्रमिक कार्ड के लिए अधिकारियों के पास गुहार लगाते नजर आये.
इसे भी पढ़ें : #IPS नटराजन यौन शोषण मामला : याचिका वापस लेने के लिए सुषमा बड़ाईक को युवक ने धमकाया, पुलिस कर रही जांच
‘पगड़ी छोड़ कुछ नहीं मिला’
जिन श्रमिकों को मंच पर बुलाया गया उनमें से एक राजू ने कहा कि एक दिन पहले उसका रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गयी थी. कार्यक्रम में हर बात पर ताली बजाने का निर्देश भी मिला था लेकिन पगड़ी छोड़ न तो कोई फॉर्म मिला है और न ही कोई कार्ड.
समारोह के खत्म होने के बाद राजू ने कार्ड को लेकर पुछताछ की तो आसपास मीडियाकर्मियों देख आधिकारियों ने आनन-पानन में उसका फॉर्म भरा और आधार और फोटा लाने को कहा.
नाश्ते के पैकेट के लेने के लिए भी काफी भगदड़ दिखी. जिसको नहीं मिला वो बवाल काटते नजर आया. पोटका से आयी नुनु कुमार नाश्ते का पैकेट न मिलने पर वीआइपी लाउंज पहुंच गयीं और अधिकारियों के साथ जमकर बहसबाजी की.
इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा को केंद्र से लेना होगा #EnvironmentalClearance, नहीं तो लगेगा जुर्माना, होगी कार्रवाई
फिर दिखी अर्जुन-रघुवर के बीच की दीवार
कार्यक्रम में मंच पर कई नामों के बीच कंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भी नाम बड़े अक्षरों में लिखा था लेकिन उनकी सीट खाली थी. उनके झारखंड में नही होने की बात कही गयी लेकिन अंदरखाने ये साफ झलका कि दोनों नेताओं को मंच साझा करने से परहेज है. अभी भी दोनों के बीच की दूरी कम नहीं हुई है. यह हमेशा पार्टी के अंदर बड़ी चर्चा का विषय रहता है.
इसके अलावा राज्य के श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार, सासंद गीता कोडा और सरायकेला विधायक चंपई सोरन भी मंच से गायब दिखे. अकेले सीएम रघुवर दास ने इस पूरे कार्यक्रम की बागडोर संभाली और मजदूरों में जोश भरते दिखे. हालांकि अपनी ही पार्टी के नेताओं का समारोह से गायब रहना सीएम को भी को भी खूब खला.
इसे भी पढ़ें : बरही विधानसभा क्षेत्र : कांग्रेसी विधायक मनोज यादव को लेकर चर्चा गर्म




