
Jamshedpur : अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट में भारतीय नववर्ष मनाया. कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण कर की गयी. इसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने एक.दूसरे को भारतीय नववर्ष की बधाई दी. उन्होंने आपस में एकजुट रहने की भी अपील की.
समारोह में ये थे शामिल
इस अवसर पर बार के सभी अधिवक्ता शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ एडहॉक कमेटी के सदस्य लाला अजित कुमार अंबष्ट, देवेंद्र सिंह पश्चिमी विधान सभा प्रत्याशी, श्यामल चौधरी, अधिवक्ता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व ओड़िसा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तीर्थ कुमार साहु, भूतपूर्व बार के उपाध्यक्ष दीपक सिंह और बी उमा कामेश्वरी की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता परिषद के महासचिव अमित कुमार सिंह ने किया.
ये भी पढ़ें- पटना में भीषण गर्मी के कारण अब मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे सरकारी स्कूल




