JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: स्वाइन फ्लू के मिले 4 संदिग्ध मरीज, चिकनगुनिया व जापानी बुखार के भी 1-1 मरीज

Jamshedpur : लौहनगरी में कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया व जापानी बुखार ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. वर्तमान में लौहनगरी में स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया व जापानी बुखार के कुल 06 संदिग्ध मरीज हैं. सभी मरीज मानगो, बिष्टुपुर, कदमा, भालुबासा, भुईयांडीह आदि बस्ती के रहने वाले हैं. उक्त सभी मरीजों में 05 का इलाज जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल एवं एक सात साल के बच्चे का इलाज जमशेदपुर के बारीडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में चल रहा है. उक्त बच्चा पुरूलिया का रहने वाला है. इधर, इससे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गयी है. जिसके साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है.

जांच के लिए एमजीएम कॉलेज भेजा गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को मिले सभी स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया व जापानी बुखार के संदिग्ध मरिजों का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए जिला सर्विलेंस विभाग ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने कहा कि सभी को इन बीमारियों से सतर्क रहने की जरूरत है. अगर किसी भी व्यक्ति में संबंधित बीमीरियों के लक्षण दिखते हैं तो, वे जल्द से जल्द अपना जांच करायें.

सिविल सर्जन ने डॉक्टरों को दिया निर्देश

स्वाइन फ्लू, चिकनगुनिया व जापानी बुखार को लेकर सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल द्वारा जिलेभर के डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि संबंधित लक्षण का कोई भी मरीज इलाज कराने आता है तो, सर्वप्रथम इसकी जानकारी विभाग को दी जाये. ताकि मरीजों का ससमय सही से इलाज हो सके.

इसे भी पढ़ें – राज्यपाल के 8 को चाईबासा आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक, कोल्हान विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रहे हैं महामहिम

Related Articles

Back to top button