
Jamshedpur: साकची स्थित देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आईआईटी और नीट एकेडमी जमशेदपुर द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर नारायणा स्कॉलास्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन आगामी 26 अक्टूबर से 30 अक्टूबर एवं 2 नवम्बर से 6 नवम्बर 2022 तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा. 12 एवं 20 नवम्बर 2022 को ऑफलाइन मोड में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस प्रतियोगिता परीक्षा में छात्र हमारी वेबसाइट nsat.narayanagroup.com पर ऑनलाइन घर बैठे आदेवन कर सकते हैं या नजदीकी नारायणा केन्द्र पर जाकर 24 अक्टूबर तक निःशुल्क आवेदन कर सकते है. इस वेबसाइट पर परीक्षा का सिलेबस, सैंम्पल प्रश्न पत्र तथा परीक्षा की सारी जानकारी उपलब्ध है. इस तरह का आयोजन न केवल जमशेदपुर बल्कि भारत में अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से सातवीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए नारायणा की यह पहल काफी उत्साहवर्धक साबित होती है.
विद्यार्थियों की प्रतियोगी क्षमता विकसित करना मकसद-श्याम भूषण
जमशेदपुर केन्द्र के निदेशक श्याम भूषण ने बताया कि यह परीक्षा ऑबजेक्टिव टाइप की होगी एवं इसमें साइंस, मैथ एवं मेंटल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएगें. इस टेस्ट का मकसद छात्रों में प्रतियोगी क्षमता विकसित करना है. यही नहीं इस टेस्ट के जरिए छात्र ऑल इंडिया लेवल पर अपनी रैंकिंग भी जान सकते हैं. साथ ही साथ विद्यार्थियों को यह जानने का मौका मिलेगा कि अभी तक उनकी एनटीएसई, ओलंपियाड, केवीपीआई, आईआईटी, नीट एवं विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की कितनी तैयारी हो चुकी है. भूषण ने बताया कि इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों में से राष्ट्रीय स्तर पर 5 शीर्ष रैंक वाले छात्रों को नासा जाने का निःशुल्क अवसर मिलेगा. साथ ही जो विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उस छात्र को नारायणा की किसी भी कक्षा, ओलंपियाड, एनटीएसई, आईआईटी, जेईई या नीट में दाखिला लेने पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. सातवीं से नौंवीं कक्षा तक के पंजीकरण कराने वाले प्रत्येक छात्र को ओलंपियाड के मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम के मिलेगा. दसवीं कक्षा के छात्र एनटीएसई के लिए निःशुल्क कोर्स के लिए पात्र होंगे एवं 11वी एवं 12वीं के छात्र ऑनलाइन मोड में केवीपीवाय कोर्स के लिए निःशुक्ल पात्र होंगे. श्याम भूषण ने बताया कि इस परीक्षा का एक और उद्देश्य यह भी है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र आर्थिक चुनौतियों के कारण अपने सपनों से समझौता न करें क्योंकि नारायणा ग्रुप ऐसे छात्रों को आगे लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा.




