ChaibasaJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR/CHAIBASA : दुमका की अंकिता की मौत से उबाल, चाईबासा से लेकर जमशेदपुर तक विरोध प्रदर्शन, देखे तस्वीर

JAMSHEDPUR : दुमका की अंकिता की मौत का उबाल हर तरफ देखने को मिल रहा है. इसको लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे है. इधर चाईबासा में भी कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च भाजपा की ओर से भगत सिंह चौक से लेकर पवन चौक तक निकाला गया. इस दौरान मौके पर मौजूद पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड ने झारखंड सरकार से मांग किया कि हत्यारे शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए नहीं तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी. मौके पर विजय मेलगांडी, पवन शंकर पांडेय, राजू प्रसाद कसेरा, राजेश गुप्ता, मदन विश्वकर्मा, अनुप दूबे, दीपक सिंह, रुपेश साव, संजय पासवान, गौतम रवानी, अर्जीत बर्मा, पौधा मुंडा आदि मौजूद थे.

चाईबासा में निकाला गया मशाल जुलुस

समाजिक संस्था “कोशिश एक मुस्कान” ने निकाला मशाल जुलुस
अंकिता की हत्या को लेकर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था “कोशिश एक मुस्कान” की ओर से मशाल जुलुस निकाला गया. यह जुलुस गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक स्थल निकलकर गोलमुरी गोल चक्कर तक पहुंची. लोग हाथों में अंकिता के दोषियों को फांसी दिए जाने का बैनर लेकर जुलूस में शामिल हुए. संस्था के संरक्षक सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा की इस तरह की घटना सरकार और प्रसाशन के खोखले वादों की पोल खोलते है. इस तरह के अपराधी समाज मे रहने के लायक नहीं है, और इन्हे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट मे प्रस्तुत कर अविलम्ब फांसी की सजा देनी चाहिए, ताकि कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न करें.

बारीगोड़ा चौक में भी विरोध प्रदर्शन
इस घटना से बारीगोड़ा के लोगों में भी उबाल दिखा. बारीगोरा चौक पर दुमका में घटित घृणित घटना जिसमें बहन अंकिता को लव जिहाद मैं नाकाम रहने पर जिंदा जलाने वाले शाहरुख व छोटू तथा डीएसपी नूर मुस्तफा की बर्खास्तगी को मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाल पुतला दहन किया गया जिसमें मुख्य रुप से मुखिया सुनीता नाग, उपमुखिया अमरेश सिंह, सुबोध कुमार, शिव जी प्रसाद, अभिमन्यु गोसाई, राहुल नाग, नीरज सिंह, शिव भगत, आशुतोष सिंह, सरोज मिश्रा, विनोद सिंह, सुनील चौधरी, प्रकाश ठाकुर, गणेश कामत, मुकुंद कुमार, अजय सिन्हा सहित सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे.

बालिगुमा में भी निकाला गया कैंडल मार्च
अंकिता की हत्या को लेकर बालिगुमा ठाकुर जय मंगल सिंह क्लब की ओर से नीरज सिंह के नेतृ्तव में कैंडल मार्च निकाला गया. यह कैंडल मार्च अंकिता के सम्मान में बालिगुमा से डिमना चौक तक निकाला गया. मौके पर दिलीप सिंह, मनीष चौबे, बिपिन सिंह, सुजीत सिंह, राजेश सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Related Articles

Back to top button