JamshedpurJharkhand

Indian Railways, IRCTC: राउरकेला, बंडामुंडा, बीरमित्रपुर एवं ओरगा स्टेशनों के निरीक्षण को निकले डीआरएम, जान‍िए

Jamshedpur : चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू रेल अधिकारियों के संग बुंधवार को राउरकेला, बंडामुंडा, बीरमित्रपुर व ओरगा स्टेशनों के निरीक्षण के लिए निकल चुके हैं. निरीक्षण की शुरुआत करते हुए सुबह साढ़े नौ बजे डीआरएम निरीक्षण स्पेशल एसपीआईसी ट्रेन से चक्रधरपुर से राउरकेला सुबह 10.50 बजे पहुंचे. सुबह 10.55 बजे फिर राउरकेला से बीरमित्रपुर के लिए रवाना हुए. डीआरएम बीरमित्रपुर सुबह 11.40 बजे में पहुंचे. बीरमित्रपुर में 45 मिनट निरीक्षण करने के बाद दोपहर 12.25 बजे वापस राउरकेला के लिए निकलेंगे.

वापसी के क्रम में डीआरएम राउरकेला दोपहर 1.10 बजे पहुंचेंगे. राउरकेला में डीआरएम एक घंटे तक स्टेशन के विभिन्न क्षेत्रों, रेल कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद दोपहर 2.10 बजे राउरकेला से ओरगा के लिए निकलेंगे. डीआरएम दोपहर 3.10 बजे ओरगा पहुंचेंगे. 15 मिनट ओरगा का निरीक्षण कर डीआरएम दोपहर 3.25 बजे ओरगा से बंडामुंडा जायेंगे. दोपहर 3.55 बजे बंडामुंडा पहुंचने के बाद डीआरएम तकरीबन एक घंटे पांच मिनट तक बंडामुंडा का निरिक्षण करेंगे. इसके बाद शाम पांच बजे बंडामुंडा से चक्रधरपुर वापस लौट जायेंगे. डीआरएम अपने इस दौरे के क्रम में मुख्य रूप से संरक्षा ड्राइव का निरीक्षण करेंगे.

ये अध‍िकारी भी रहेंगे मौजूद

निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ मुख्य रूप से सीनियर डीओएम गजेन्द्र सिंह, सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक, सीनियर डीईएन को- आर्डिनेशन, सीनियर डीईएन वेस्ट, सीनियर डीईएन सेन्ट्रल, सीनियर डीएमई, सीनियर डीएसटीई, सीनियर डीईई टीआरडी, सीनियर डीईई जी, सीनियर डीईई ओपी चक्रधरपुर सहित विभिन्न विभागों के अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Indian Railways, IRCTC : कोरोना संक्रमण कम होते ही बढ़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेनों में लगाया जा रहा अतिरिक्त कोच, देखें LIST

Related Articles

Back to top button