ChaibasaNEWS

चाईबासा में सांसद गीता कोड़ा ने सदर अस्पताल पहुंच सिविल सर्जन को दिया मौसमी बीमारियों से कारगर तरीके से निपटने का निर्देश

Chakradharpur: मौसमी और बरसाती बीमारी डेंगू -मलेरिया इत्यादि के बढ़ते प्रकोप, सर्पदंश की घटनाओं , दूर दराज के ग्रामीणों का इलाज में आ रही समस्या इत्यादि विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद गीता कोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास व अन्य प्रतिनिधियों ने शनिवार को सदर अस्पताल में सिविल सर्जन से मुलाकात की. इस दौरान सांसद गीता कोड़ा ने सारंडा के समीपवर्ती क्षेत्र जामदा, गुवा, किरीबुरू, मनोहरपुर, गोइलकेरा, सोनुवा, आदि क्षेत्रों में डेंगु, मलेरिया का बढते प्रकोप को देखते हुए एवं सर्पदंश से हो रही मौतों के मद्देनजर सिविल सर्जन से डेंगु और मलेरिया को लेकर प्रभावित क्षेत्रों में कैंप लगाने को कहा एवं चिकित्सा केंद्र में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नैक वेनम रखते हुए, क्षेत्रों में ग्रामीण के बीच जागरूकता कार्यक्रम को बढ़ाने का निर्देश दिया.

सिविल सर्जन से सांसद ने चिकित्सा केन्द्रों में चिकित्सकों के द्वारा अनावश्यक रूप से रेफर के परम्परा की ओर ध्यान आकर्षित कराया, और कहा की CHC में ही इलाज की व्यवस्था की जाए अनावश्यक रूप से जिला अस्पताल आने पर ग्रामीणों को असुविधा होती है, और ग्रामीणों को खर्च भी वहन करना पड़ता है, सिविल सर्जन महोदय ने कहा की 3000 एंटी स्नेक वेनम मंगाई गई थी, जिसे सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में बांट दिया गया 200 एंटी स्नेक वेनम रिजर्व है, जिला टीवी नियंत्रण पदाधिकारी भारती मिंज के टीवी मरीजो को गोद लेने के आग्रह पर सांसद ने आग्रह को स्वीकार करते हुए टीवी मरीजों को गोद लिया.साथ ही अस्पताल परिसर की साफ सफाई और चिकित्सीय व्यवस्था को देखकर सिविल सर्जन सहित सभी मेडिकल स्टाफ की प्रशंसा भी किया.

सांसद के साथ अस्पताल निरीक्षण के क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव , जिला कांग्रेस सचिव शंकर बिरुली ,युवा कांग्रेस विस अध्यक्ष नारंगा देवगम , इम्तियाज खान , विक्रमादित्य सुंडी , सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह , ब्रज मोहन देवगम आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button