
Ranchi: आईएएस पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है. इस मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी. आज सुप्रीम कोर्ट में पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई लेकिन आईएएस पूजा सिंघल को राहत नहीं मिल पाई.
इसे भी पढ़ें: यौन शोषण मामले में विधायक प्रदीप यादव को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, जारी रहेगी निचली अदालत में सुनवाई
पूजा सिंघल के सीए के घर से बरामद हुए थे 19 करोड़ रुपए
खूंटी में मनरेगा घोटाला फरवरी 2009 से जुलाई 2010 के बीच हुआ था. उस समय पूजा सिंघल वहां की डीसी थीं. ईडी ने पिछले साल 6 मई को तत्कालीन खान सचिव पूजा सिंघल के सरकारी व निजी आवास, उनके पति अभिषेक झा और उनके सीए सुमन सिंह के आवास समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की थी. सीए सुमन सिंह के आवास से ईडी को 19.31 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए थे. इसके बाद 11 मई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया था.




