JamshedpurJharkhand

जादूगोड़ा : पथ निर्माण में अनब्रांडेड सीमेंट और रद्दी बालू का इस्तेमाल, सड़क के भविष्य को लेकर उठ रहे सवाल

Jadugoda : जादूगोड़ा के राखा अटल चौक से लेकर सीआरपीएफ कैंप तक बन रहे 1.5 किलोमीटर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सड़क का कार्य आरंभ करने से पहले ठेकेदार ने सड़क किनारे पीपल पेड़ के चबूतरे को तोड़ दिया था. पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करने तथा जल चढ़ानेवाले लोगों में चबूतरा को तोड़े जाने को लेकर पहले से ही नाराजगी है. उसपर सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा रद्दी बालू एवं बिना ब्रांड वाले घटिया सीमेंट का इस्तेमाल किये जाने से लोग काम की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसी सड़क कितने दिन टिकेगी.

इस कार्य की देखरेख कर रहे हैं मुंशी तरनी सेन पाल ने पूछे जाने पर बताया कि 3.4 इंच की ढलाई की जा रही है. परंतु स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य में लापरवाही बरती जा रही है.. साथ ही 3.4 इंच से भी कम की ढलाई की जा रही है. इस सड़क का कार्य जमशेदपुर के ठेकेदार निरंजन कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व ही जादूगोड़ा मोड़ चौक से लेकर हिजला दुर्गा पूजा मंडप तक पीसीसी सड़क का कार्य निरंजन कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया था.  कुछ ही महीने में सड़क के बीचोंबीच कई जगह दरार आ गयी है. कुछ जगह सड़क दो हिस्सों में बंटने लगी है. वह इस बारे में जादूगोडा मंडल के भाजपा नेताओं का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सड़क का कार्य उचित तरीके से नहीं हुआ, तो मंडल के सभी कार्यकर्ता  विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

इसे भी पढ़ें – तिब्बत मार्केट के 80 फीसदी दुकानदार कोरोना पॉजिटिव, एक सप्ताह के लिए सील

Related Articles

Back to top button