Bihar

पटना जंक्शन पर तैनात पांच टीटीई सस्पेंड, एक यात्री के कंप्लेन पर हुई कार्रवाई

Patna: पटना जंक्शन पर तैनात पांच टीटीई (Travelling Ticket Examiner) को यात्रियों से अवैध वसूली के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. एक रेल यात्री की शिकायत पर इन पर कार्रवाई की गई है. शिकायत मिलने पर रेल प्रबंधक प्रभात कुमार ने जांच कराई, जिसमें आरोप सत्य पाया गया. उसके बाद निलंबन का आदेश जारी किया गया.

इसे भी पढ़ें : प्रमोशन पर लगी रोक को झारखंड हाईकोर्ट ने किया निरस्त, निर्देश-योग्य को चार सप्ताह में प्रमोशन दें

गौरतलब है कि पटना जंक्शन पर हमेशा की तरह यात्रियों की भीड़ लगी रहती है. पिछले दिनों फुट ओवर ब्रिज पर भीड़ होने के बाद भी पांच टीटीई टिकट जांच कर रहे थे. इसी बीच किसी यात्री से टिकट को लेकर टीटीई से बहस हो गई. उक्त यात्री ने टिकट निरीक्षकों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मंडल रेल प्रबंधक से कर दी. मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वरीय मंडल वाणिज्य अधिकारी आधार राज ने घटना की जांच करने के बाद 5 टीटीई को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया.

Related Articles

Back to top button