
Chakradharpur: पश्चिम सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा 28 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में चतुर्थ अविरल मेमोरियल पश्चिम सिंहभूम अंतर विद्यालय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है I यह प्रतियोगिता अण्डर – 11, 13, 15, 17 एवं अण्डर – 19 आयु वर्गों के बालकों के लिए आयोजित है I इस प्रतियोगिता में पश्चिम सिंहभूम जिले में अवस्थित किसी भी विद्यालय के खिलाड़ी भाग ले सकते है. एक खिलाड़ी अधिकतम दो आयु वर्गों के तीन इवेंट्स में भाग ले सकते हैं. प्रारंभिक चरण के मैच 15 अंकों के तीन सेट में खेले जाएंगे. क्वार्टर फाइनल एवं उसके बाद के मैच 21 अंकों के तीन सेट में खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में किसी भी विद्यालय के नियमित छात्र भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों के साथ कोच एवं टीम मैनेजर का होना अनिवार्य है. इस प्रतियोगिता में बालक एकल, बालक युगल श्रेणी में मैच आयोजित होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क एकल हेतु 200 (दो सौ) रुपए तथा युगल हेतु ₹400 (चार सौ) रुपये रखा गया है. इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त 2023 गुरुवार को बिरसा मुंडा इन्डोर स्टेडियम चाईबासा में ही खेला जाएगा. ज्ञात हो कि यह प्रतियोगिता मधुसूदन विद्यालय आसंतलिया चक्रधरपुर और डाॅ.सी.ए. ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित किया जाता है I अधिक जानकारी के लिए अशोक जोशी 9973540881 सचिव, पश्चिम सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन चाईबासा, राजेश बारी 8709 85118 सुशील पुरती 7004244696 एवं जगदीश जामुदा 9263175938 से संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश की अंतिम तिथि 26 अगस्त निश्चित है ।उक्त तिथि के पश्चात आने वाली प्रविष्टियाँ स्वीकार्य नहीं है । अतः सभी विद्यालय के प्राचार्य और खेल शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों से निवेदन है की ससमय अपनी प्रविष्टियां उपर्युक्त मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से या पश्चिम सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन बिरसा मुण्डा इंडोर स्टेडियम,चाईबासा के कार्यालय में आकर जमा कर सकते हैं.




