
Jamshedpur : परसुडीह क्षेत्र की सड़कों का हाल-बेहाल है. सड़क चाहे गोलपहाड़ी से शीतला चौक होते हुए शंकरपुर जानेवाली हो या गोविंदपुर, सुंदरनगर कैनाल, घाघीडीह केंद्रीय कारा से हरहरगुट्टु जानेवाली, सबों की हालत जर्जर हो चुकी है. इस कारण आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है. यह स्थिति क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. सड़क की दयनीय स्थिति से त्रस्त लोगों ने अब हालत में सुधार की मांग शुरु कर दी है.
जिला परिषद सदस्य ने कार्यपालक अभियंता से की मुलाकात
शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने स्थानीय लोगों के साथ ग्रामीण विकास कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की. इस दौरान जल्द सड़क की स्थिति में सुधार की मांग की गई. उन्होंने कहा कि सड़क की जर्जर हालत के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. इससे लोगो में रोष का माहौल बनने लगा है. उन्होंने सड़क की जल्द मरम्मत कर लोगों को जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की. मौके पर संस्था-सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मल्लिक समेत क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – प्रतिष्ठित किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में नारायणा का यह छात्र रहा सफल, सालाना 80 हजार की मिलेगी स्कॉलरशिप




