JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

26 नवंबर से छाये रहेंगे बादल, बंगाल की खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम में पड़ेगा असर

Ranchi: राज्य के मौसम में आने वाले दिनों में एक बार फिर से बदलाव महसूस किए जाने की संभावना नजर आ रही है. बीते कुछ दिनों से जारी ठंड के एक बार फिर से कम होने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है और 25 नवंबर तक इसके सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. जिससे लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलेगी.

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 26 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के जन्म लेने का अनुमान है तो वहीं 27 नवंबर को इसके ताकतवर होकर डिप्रेशन का रूप धारण करने के आसार नजर आ रहे हैं. डिप्रेशन का प्रभाव धनबाद, गिरिडीह, बोकारो व उसके आसपास के इलाकों में पड़ सकता है. मौसम विभाग इसकी निगरानी कर रहा है. फिलहाल इस ओर समुद्री बादलों के आने से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आयेगा. उसके बाद दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. 26 नवंबर से आंशिक बादल छाने की भी संभावना है.

राजधानी रांची की बात करें तो 25 नवंबर तक राजधानी का मौसम साफ रहेगा. वहीं 26 नवंबर से 28 नवंबर तक बादल छाये रहेंगे. हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. तापमान की बात करें तो 28 नवंबर तक राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

Related Articles

Back to top button