JamshedpurJharkhandNEWS

जमशेदपुर : बागबेड़ा में पुलिस से उलझना और हंगामा करना पड़ा महंगा, पांच गए जेल

 Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूूम के बागबेड़ा थाना अंतर्गत पोस्तोनगर में ताश खेल रहे लोगों को पुलिस से उलझना और पास-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर हंगामा और थाने का घेराव करना महंगा पड़ा. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को जेल भेज दिया है. जिन पर कार्रवाई की गई उनमें पोस्तोनगर के रहने वाले श्यामसुंदर यादव, बागबेड़ा नेहरू बगान के बच्चा तिवारी, बागबेड़ा कॉलोनी के चंद्रदेश सिंह, नीरज कुमार और विनोद कुमार शामिल हैं.

घटना रविवार की शाम तब घटी थी जब पुलिस की टीम जुआ अड्डे पर छापेमारी करने गई थी. पुलिस ने नकदी समेत कुछ सामान भी बरामद किए थे. उसी दौरान कुछ लोग ताश खेल रहे थे, उन पर भी पुलिस ने कार्रवाई कर दी. इसी से माहौल देखते ही देखते गरमा गया. स्थानीय लोग पुलिस से उलझ गए. इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई और पथराव की नौबत भी आ गई. पुलिस जब कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाना पहुंची तो स्थानीय लोग भी वहां आ गये. उन्होंने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया.

एसएसपी को करनपा पडा था हस्तक्षेप
स्थिति यहां तक आ पहुंची थी कि जिले के एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन को खुद बागबेड़ा थाना पहुंचना पड़ा. उन्होंने लोगों को समझाते-बुझाते हुए आश्वस्त किया कि किसी निर्दोष पर बेवजह कार्रवाई नहीं की जाएगी. इस बीच पुलिस हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को थाने से छोड़ दिया गया. उसके बाद पुलिस ने पांच अन्य लोगों पर कार्रवाई की है. इधर, हंगामे के बाद से ही सुरक्षा की दृष्टि से थाना और आसपास क्यूआरटी की तैनाती की गई थी, जो अभी भी बरकरार है.

यह भी पढें – जमशेदपुर के बागबेड़ा में मचा है बबाल, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Related Articles

Back to top button