JharkhandLead NewsRanchi

IT डिपार्टमेंट को साइबर फॉरेंसिक सलाहकार और विश्लेषक की जरूरत, जानें क्या हैं शर्तें…

Ranchi : सूचना प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस विभाग, झारखंड को साइबर फॉरेंसिक सलाहकार (Cyber Forensic Consultant) की जरूरत है. इसके अलावा विश्लेषक (Analyst) के लिए भी योग्य कैंडिडेट की आवश्यकता है. इन दोनों पदों के लिए 1-1 पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति होनी है. इसके लिए आइटी डिपार्टमेंट की ओर से विज्ञापन जारी करते हुए 25 सितंबर तक योग्य कैंडिडेट से ऑनलाईन आवेदन मांगे गये हैं. साइबर फॉरेंसिक कंसल्टेंट के लिए चयनित कैंडिडेट को हर माह करीब 90 हजार रुपये मिलेंगे जबकि एनालिस्ट के लिए चयनित कैंडिडेट को हर माह 60 हजार रुपये दिये जायेंगे. योग्यता (शैक्षणिक, कार्यानुभव) संबंधी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ 25 सितंबर तक इच्छुक प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं.

जरूरी होंगे ये अनुभव और काम

साइबर फॉरेंसिक कंसल्टेंट के लिए आवेदन करनेवालों को आइटी, कंप्यूटर साइंस या इसके समकक्ष में ग्रेजुएट होना जरूरी होगा. साइबर सिक्यूरिटी, फॉरेंसिक और डिजिटल इंवेस्टिगेशन के ट्रेनर के तौर पर कार्यानुभव की भी अपेक्षा उससे रहेगी. पीएमयू या प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग रिलेटेड साइबर फॉरेंसिक के साथ चयनित कैंडिडेट को जोड़ा जाएगा और निर्धारिक कामों की जिम्मेदारी उसे लेनी होगी. एनालिस्ट के लिए बीइ, बीटेक, कंप्यूटर साइंस में एमएससी या समकक्ष डिग्री और जरूरी कार्यानुभव होना चाहिये. साइबर फॉरेंसिक के टूल्स की ऑडिट, सॉफ्टवेयर के संचालन, लैब के प्रबंधन और अन्य कामों की जिम्मेदारी उसे मिलेगी. ऑनलाईन आवेदन और जरूरी जानकारी के लिए वेबसाइट www.recruitment.jharkhand.gov.in की मदद ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – एसीबी ने धनबाद उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Related Articles

Back to top button