Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

बुंडू के राहे क्षेत्र में बकरी चराने गयी महिला पर भालू का हमला, मौत

Ranchi: बुंडू अनुमंडल के राहे वन क्षेत्र के कापीडीह गांव में बीती रात जंगली भालू के हमले से 73 वर्षीय वृद्धा बुद्धि देवी की मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर बुद्धि देवी बकरी चराने जंगल की ओर गई थी. शाम में बुद्धि देवी वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. देर संध्या कापीडीह जंगल में शव पड़ा मिला. शव के गले से खून बह रहा था. पूरे शरीर मे भालू के पंजे के निशान पाए गए. परिजनों ने तत्काल राहे पुलिस को सूचना दिया.

सूचना पाकर ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान और रामपुकार बैठा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे. शव को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना देकर मुआवजा प्रक्रिया में देने को कहा गया. इधर सूचना मिलने पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो गांव पहुंच कर एम्बुलेंस की व्यवस्था कर जंगल से शव को ओपी लाया गया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया जाएगा.

बता दें कि बीते कुछ माह में भालू के आतंक से ग्रामीण परेशान हो चुके हैं. कभी भालू खेतों में जाकर फ़सलों को खा रहे हैं तो कभी किसी को घायल कर रहे हैं, वन विभाग के द्वारा अब तक इन घटनाओं के प्रति कोई भी कदम नहीं उठाया है.

Related Articles

Back to top button