Bihar

बिहार : गर्मी के बाद आकाशीय बिजली का कहर, 10 की मौत

Patna : बिहार में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दस लोगों की मौत हो गयी. इन दस लोगों की मौत अलग-अलग जिलों में हुई है.

गौरतलब है गर्मी के बाद लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद थी. लेकिन इस बारिश ने आते ही अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया. जहां बिहार में गर्मी की वजह से कई लोगों की जान चली गयी वहीं बारिश ने भी आते ही अपना रंग दिखा दिया और 10 लोगों को जान ले ली.

कहां कितने लोगों की मौत

आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रदेश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पूर्णिया और बेगूसराय जिलों में तीन—तीन, जमुई में दो और गया एवं शिवहर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के रोसडा में 3 सेंमी, गलगलिया, तैयबपुर और कमतौल में पिछले 24 घंटे के दौरान 2—2 सेंमी, जाले, पूर्णिया, ठाकुरगंज, सिमरीबख्तियारपुर, महेशी, बेलसंड और मधेपुरा में एक—एक सेंमी बारिश हुई है.

गुरुवार को भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के पूर्वानुमान में पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जतायी है.

Related Articles

Back to top button