Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
27/11/2025
हांगकांग में भीषण अग्निकांड के बाद 3 गिरफ्तार, 44 की गई थी जान, 279 लोग लापता
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
Back to top button
Osaka (Japan) : जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के ओकासा पहुंचे. पीएम के वहां पहुंचते ही ओसाका एयरपोर्ट पर मोदी-मोदी के नारे लगाए गए. भाजपा सरकार की दूसरी पारी में मोदी का यह पहला कूटनीतिक दौरा है.
इस सम्मेलन के दौरान वह महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेने के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के प्रमुख नेताओं से भी मिलेंगे.
इसे भी पढ़ें- जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा
जी-20 शिखर सम्मेलन में छठी बार शिरकत करने पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मोदी आज सुबह ओसाका पहुंचे. आने वाले दिनों में जी-20 शिखर सम्मेलन, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रही हैं.
वह वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर जोर देने के साथ ही भारत का नजरिया पेश करेंगे. ओसाका में 28-29 जून को हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार शिरकत करने पहुंचे हैं.
इसे भी पढ़ें- बिहार : गर्मी के बाद आकाशीय बिजली का कहर, 10 की मौत
मोदी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय चर्चाओं का हिस्सा होंगे
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओसाका के कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे.
अगले तीन दिनों तक, वैश्विक मंच पर भारत के नजरिये को रखने के लिये प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय चर्चाओं का हिस्सा होंगे.
इसे भी पढ़ें- लातेहार : गर्भवती महिला को नहीं मिला एंबुलेंस, बेहोशी की हालत में बाइक से लाया गया अस्पताल