
Dhanbad : धनबाद जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कतरास पुलिस के सहयोग से कतरास-हटिया स्थित सावित्री ट्रेडर्स गल्ला थोक दुकान में छापेमारी कर 38 बोरा चावल और 07 बोरा गेहूं जब्त किया है.
इसे भी पढ़ें :रघुवर ने उठायी छठी जेपीएससी परीक्षा की सीबीआइ जांच की मांग
सूचना मिली थी कि गरीबों को मिलने वाले चावल और गेहूं कालाबजारी होती है. जिसे यहां खपाया जाता है. वहीं छापेमारी की सूचना पर धनबाद डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर भी छापेमारी स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन की.
जानकारी देते हुए डीएसओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि इस दुकान में चावल और गेहूं की अवैध तरीके से खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के आलोक में टीम गठित कर यहां भेजा गया और सूचना का सत्यापन भी हुआ.
इसे भी पढ़ें :जेएमएम ने केंद्र के फैसले को बताया वाजिब, कहा 21 जून तक वैक्सीनेशन अभियान का कैलेंडर जारी करे केंद्र सरकार
वहीं छापेमारी टीम में शामिल जिला पणन पदाधिकारी एस.एस.सिन्हा ने बताया कि दुकान संचालक सुनील जयसवाल ने पूछताछ में स्वीकारा है कि यह अनाज लाल कार्डधारकों द्वारा मेरे दुकान में बेचा गया है. इसे जमा कर बिक्री की जाती है.
फिलहाल पणन पदाधिकारी एस.एस.सिन्हा के लिखित शिकायत पर दुकान संचालक सुनील जयसवाल और दुकान का स्टाफ संजय दुबे के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है. साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें :बीपीएससी से डीएसपी बननेवाली बिहार की पहली मुस्लिम महिला बनीं रजिया




