Lead NewsNational

पंजाब कांग्रेस में धमासान, नवजोत सिद्धू के सिपहसलार मलविंदर को देना पड़ा इस्तीफा

पंजाब प्रदेश प्रभारी हरीश रावत ने विवादित टिप्पणी के कारण हटाने का दिया था अल्टीमेटम

New Delhi : पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीने से उथलपुथल चल रही है. इस बीच शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस शाखा के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कल ही पार्टी ने उनकी विवादास्पद टिप्पणी पर सिद्धू से कहा था कि या तो वह खुद माली को हटा दें या फिर पार्टी के तरफ से उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःजज उत्तम आनंद मौत मामला: सीबीआई ने हाईकोर्ट को बताया-ऑटो की टक्कर से हुई मौत, फिलहाल षड्यंत्र या साजिश की जानकारी नहीं

ये लिखा था मलविंदर

माली ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने ही कश्मीर में अवैध कब्जा किया हुआ है. माली ने फेसबुक पर एक कैरिकेचर भी पोस्ट किया था जिसमें पूर्व पीएम इंदिरा गांधी बंदूक लिए पोज दे रही थीं.

सिद्धू ने अमृतसर में बोलते हुए कहा, “आखिर सात बाजा दूंगा (मैं इसे पूरी तरह से नष्ट कर दूंगा)” अगर उन्हें निर्णय लेने की खुली छूट नहीं दी गई. सिद्धू ने निर्णय लेने में स्वतंत्रता की कमी का आरोप लगाया है.

सिद्धू का यह अल्टीमेटम तब आया जब उन्हें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया था कि उन्हें या तो अपने दोनों सलाहकार प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली को बर्खास्त कर देना चाहिए या फिर पार्टी द्वारा ऐसा ही किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःरेलयात्री ध्यान दें ! 10 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं का हुआ विस्तार, देखें लिस्ट

क्या कहा रावत ने

रावत ने आज सिद्धू के अल्टीमेटम पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “मैं मीडिया की अटकलों के आधार पर उनसे सवाल नहीं कर सकता. मैं बयान का संदर्भ देखूंगा. वह पार्टी प्रमुख हैं, उनके अलावा कौन निर्णय ले सकता है?”
सीएम अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के सलाहकारों की टिप्पणी को “अत्याचारी और गलत कल्पना” के रूप में वर्णित किया था.

इसे भी पढ़ेंःBIG NEWS : Tata Motors की दरियादिली, ओलंपिक में ब्रोंज मेडल से चूकीं झारखंड की निक्की प्रधान, सलिमा टेटे सहित 24 को दी Altroz कार

कैप्टेन अमिरंदर औऱ सिद्धू के बीच चल रही है खींचतान

गौरतलब है कि सिंह के साथ लंबी खींचतान के बाद हाल ही में सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. अब, सिद्धू खेमे के कई विधायकों ने अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाने की मांग के साथ बवाल खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़ें :तान्या सिन्हा ने जीता मिस ग्लोब इंडिया खिताब, अगले साल मिस ग्लोब इंटरनेशनल में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

सीएम को हटाने की मांग

राज्य के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने मंगलवार को चार मंत्रियों सहित पार्टी के 23 विधायकों की बैठक के बाद कहा, “कप्तान को बदला जाना चाहिए अन्यथा कांग्रेस नहीं बचेगी.

हम इस मुद्दे पर सोनिया गांधी से मिलेंगे.” हालांकि, रावत ने बगावत को तवज्जो नहीं दी और कहा कि सिंह पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: आइएएस अधिकारियों को ऑनलाइन अप्रेजल जमा करने लिए सिर्फ चार दिन का समय

Related Articles

Back to top button