JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का बंगाल की सीएम पर बड़ा आरोप, कहा- राजनीतिक फायदे के लिए जानबूझ कर फंसाया

कैश कांड में गिरफ्तार जामताड़ा विधायक जेल से रिहा

Ranchi: कैश कांड में गिरफ्तार जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को जेल से रिहा कर दिया गया है. जेल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा बंगाल की सीएम ने राजनीतिक फायदे के लिए हमें गलत तरीके से फंसाया है. बरामद पैसा हमारा था, हमारी रगों में कांग्रेस का खून है, हम कभी भाजपा में शामिल नहीं हो सकते. तीन विधायक वैसे भी सरकार नहीं गिरा सकते. कैश कांड में गिरफ्तार अन्य लोगों को कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से रिहा नहीं किया जा सका. बता दें कि 17 अगस्त को तीनों विधायकों को कलकत्ता हाइकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी.

इसे भी पढ़ें – गुमला में दर्ज सीएनटी/एसपीटी व पत्थलगड़ी को लेकर दर्ज केस होंगे वापस, सीएम ने दी सहमति

विधायक के वाहन से बरामद हुए थे 49 लाख रुपये

कोलकाता पुलिस ने विधायक के वाहन से 49 लाख रुपये कैश बरामद किया था और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था. एनएच-16 पर विधायक के वाहन को रोका गया था. इसकी नेमप्लेट पर ‘विधायक जामतारा झारखंड’ लिखा हुआ था. जामतारा के विधायक इरफान अंसारी, कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारिया और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप सहित पांच लोग सवार थे.

इसे भी पढ़ें – एसटी, एससी एवं पिछड़ा वर्ग के आरक्षण प्रतिशत के सुझाव के लिए उप-समिति के गठन को सीएम की स्वीकृति

Related Articles

Back to top button