
Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में आए दिन वर्चस्व को लेकर फायरिंग की एक और घटना सामने आ रही है. एक बार फिर बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में विवाद के दौरान बीच बचाव करने गए लिकडी नामक युवक पर फायरिंग कर दी गई. इस घटना में लिकडी घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मनोज दास और अजय गुप्ता पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी अफजल ने घटना को अंजाम दिया है. बीते दिनों ही एफसीआई के ठेकेदार अजय पांडेय पर फायरिंग की गई थी. इसी का बदला लेने के लिए अफजल निकला था. विवाद के दौरान ही लिकड़ी बीच बचाव करने पहुंचा. इसी बीच अफजल ने फायरिंग कर दी जिससे लिकड़ी घायल हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




